फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Business dealer

मुकदमे पर व्यापारियों का आरपार का एलान

Mon, 01 May 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 01 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Business dealer
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

नगर में पांच दिन पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पालिका प्रशासन व व्यापारियों के बीच हुआ टकराव आर-पार की लड़ाई तक पहुंच गया है। व्यापारियों ने मुकदमा वापिसी और ईओ को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को बाजार बंद रखने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


साथ ही व्यापारियों ने पालिका प्रशासन से आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। प्रकरण को लेकर शनिवार की रात नगर के व्यापारियों ने व्यापारी नेता नीरज पहाड़ी की अध्यक्षता में लाल कुंआ स्थित बाल मुकुंद की धर्मशाला में एक आपातकालीन बैठक की। बैठक में काफी संख्या में मौजूद व्यापारियों ने पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई की तीखी निंदा की।
विज्ञापन


कहा कि मुकदमा दर्ज होने से नगर के व्यापारियाें में भारी रोष है। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मुकदमा वापिसी, ईओ को हटाने व पालिका द्वारा नगर में लगाए गए वाटर कूलरों पर आरओ न लगाने जाने के विरोध व भविष्य में अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले व्यापारियों व पालिका प्रशासन की बैठक होने की मांग को लेकर सोमवार को एक दिवसीय बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता नीरज पहाड़ी के नेतृत्व में नवनीत वर्मा, मनमोहन अग्रवाल, विजय गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, राजकुमार राजू गोयल, राजीव निर्भय, चंद्र वार्ष्णेय, बबलू गर्ग, संजय बजाज, शाहिद भुर्जी, अजय बंसल, नरेंद्र पटेल, उमेश गर्ग आदि दर्जनों व्यापारियों ने सामूहिक रूप से नगर के सभी प्रमुख बाजारों मे घूमकर कारोबारियों से सोमवार को बाजार बंद रखने के लिए सहयोग मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed