{"_id":"587914bc4f1c1b922bbaa28a","slug":"bsnl-gm-4-hours-questioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के जीएम से 4 घंटे तक पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएनएल के जीएम से 4 घंटे तक पूछताछ
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत
- फोटो : ब्यूरो
ठेकेदार से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार हुए बीएसएनएल के डीजीएम मामले में जीएम से शुक्रवार को सीबीआई की गाजियाबाद टीम ने पूछताछ की। सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने जीएम से घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान जीएम से उक्त ठेकेदार को दिए गए नोफन के काम के बारे में भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
सीबीआई के सभी सवालों पर जीएम ने अपना स्पष्टीकरण दिया है। बता दें कि पिछले माह सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने बीएसएनएल के डीजीएम आरएस वर्मा को ठेकेदार से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन