फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brother hurt by beating three sisters ate poison, a death

भाई की पिटाई से क्षुब्ध तीन बहनों ने खाया जहर, एक की मौत

Tue, 23 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 23 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Brother hurt by beating three sisters ate poison, a death
कोसी में सोमवार रात दो गांवों में शादी समारोहों में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में भाई की पिटाई से क्षुब्ध होकर तीन सगी बहनों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर तीनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक बहन ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव दफना दिया।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस्लामाबाद निवासी युवक ने दो दिन पहले अपनी तीन बहनों के साथ मारपीट की थी। बहनों ने परिजनों से शिकायत की तो परिजनों ने भी उन्हें ही डांट लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर तीनों बहनों ने जहर  खा लिया।
विज्ञापन


 परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बड़ी बहन की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को दफना दिया। दो बहनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल किशोरी की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत
सिकंदराबाद। दीवार के नीचे दबकर घायल हुई किशोरी की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। नगर के हीरा कालोनी निवासी सिराजुद्दीन ने बताया कि बीते 15 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय बेटी हिना हीर कालोनी में खाली पड़े एक प्लॉट में बकरियां चरा रही थी। अचानक प्लॉट की दीवार गिरने से हिना दीवार के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

सिराजुद्दीन ने बताया कि हिना का गंभीर हालत में दिल्ली में उपचार चल रहा था। सिराजुद्दीन ने बताया कि सोमवार को उपचार के दौरान हिना की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed