फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Breaking off the cash-house jewelry theft2

बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवर चोरी

Sat, 31 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Sat, 31 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Breaking off the cash-house jewelry theft2
रुपये

विज्ञापन

चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़क घर में बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत करने पर आरोपी के भाई ने पीड़िता और उसके लड़के को कमरे में बंद करके पीटा। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर के झारखंडी ओम पैलेस निवासी खातून पत्नी स्वर्गीय नूरमोहम्मद ने बताया कि वह काफी सालों से बेटे सद्दाम, बेटी नुसरत के साथ अपने भाई के मकान में रहती है। सद्दाम मजदूरी करता है। मंगलवार को वह घर पर ताला लगाकर बेटे-बेटी के साथ गाजियाबाद के खोड़ा में अपनी धेवती की शादी में गई थी। बृहस्पतिवार को जब वह वापस लौटी तो कमरे का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


बेटी के निकाह के लिए संदूक में रखे जेवर, 15 हजार की नगदी गायब थी। बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि मोहल्ले के ही युवक ने उनके घर में चोरी की है। आरोप है कि जब उसने आरोपी के भाई से शिकायत की तो उसने उसे और बेटे सद्दाम को कमरे में बंद करके जमकर पीटा। और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धकमी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

तीन दुकानों में चोरी
कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाखेड़ा गांव में तीन दुकानों में कूमल लगाकर चोरों ने हजारों का माल साफ कर दिया। मूड़ाखेड़ा निवासी कलुआ की गांव में ही डीजे की दुकान है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने कूमल लगाकर दुकान से जनरेटर, इनवर्टर, बैटरी, एंपलीफायर समेत 80-90 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।

इसके बाद चोरों ने गांव निवासी झंडू की परचून की दुकान और एजाज अहमद के वाहन मिस्त्री की दुकान में कूमल लगाया। दोनों दुकानों से चोरों ने नगदी समेत करीब 70-80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान खोलने पर दुकान मालिकों को वारदात की जानकारी मिली। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है।

चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा
 वाहन तलाशी के दौरान पुलिस ने एक युवक को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कस्बे के एसआर पेट्रोल पंप पर चेकिंग के दौरान उन्होंने जब स्कूटी सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने स्कूटी दौड़ा दी।

पीछा कर पुलिस ने एक युवक को स्कूटी के साथ पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ के दौरान स्कूटी चोरी की निकली। पकड़े गए युवक ने अपना नाम जितेंद्र पुत्र देवेंद्र निवासी गांव पारसौन थाना दनकौर बताया है।


चोरी की बाइक चलाते युवक गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की बाइक चलाते आसमोहम्मद निवासी अकबरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed