फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Body of young woman found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव

Tue, 07 Jun 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा जंक्शन
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा जंक्शन Updated Tue, 07 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Body of young woman found on railway track
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के पिसवा थानाक्षेत्र के निवासी प्रेमी युगल का शव सोमवार आधी रात कमालपुर और खुर्जा जंक्शन स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर तीन थानों की पुलिस पहुंची, लेकिन काफी देर तक मामला सीमा विवाद में उलझा रहा।

विज्ञापन


बाद में जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। जहां उनकी शिनाख्त हुई। मामला प्रेम संबंध का है। युवक पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पिसावा क्षेत्र के गांव डेटा कलां निवासी ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र सुखवीर सिंहेेे ने गांव के ही निवासी राहुल पुत्र किरन पाल सिंह पर बेटी 17 वर्षीय बेटी प्रभा देवी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। गांव के लोगों  का कहना था कि राहुल और प्रभा देवी के प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब दस बजे राहुल और प्रभा को चाचा के घर में आपत्तिजनक  स्थिति में देख लिया। इस पर प्रभा के पिता ने राहुल और उसकी खूब पिटाई की थी।  कुछ समय बाद युवक-युवती गायब हो गए। सोमवार को आधी रात कमालपुर हॉल्ट के पास रेलवे लाइन पर दोनों के शव मिले।

सूचना मिलने पर जंक्शन चौकी, अरनिया और देहात पुलिस पहुंच गई। सीमा विवाद को लेकर काफी देर तक मामला उलझा रहा। अंत में पहुंची जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अलीगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

  राहुल के पिता किरनपाल सिंह का आरोप है कि राहुल और प्रभा देवी के प्रेम संबध्ंा थे। राहुल सोमवार की सुबह दस बजे रोज की तरह पिसावा कोचिंग पढ़ने जा रहा था। रास्ते में ज्ञानेंद्र के घर के सामने जैसे ही पहुंचा तो ज्ञानेंद्र के बेटों और भाइयों ने मिल कर अपने घर में खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। मेरे भाइयों ने मुझे इस घटना के बारे में बताया।

इसके बाद ज्ञानेंद्र के घर गया। घर में ताला लगा मिला। घर लौट आया और बेटे की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे गांव की एक महिला ने राहुल और प्रभा की कमालपुर हॉल्ट के पास रेलवे लाइन पर लाशें मिलने की सूचना दी।


आरोप है कि प्रभा के परिजनों ने झूठे मान सम्मान के लिए दोनों की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए लाशों को रेलवे लाइन पर लाकर डाल दिया है।  जीआरपी खुर्जा चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश ने कहा कि प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला निकलकर आ रहा है। दोनों परिवार राजी नहीं होंगे तभी दोनों ने आत्महत्या की होगी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed