फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   blame on college manager

कॉलेज प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप

Thu, 09 Jun 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 09 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
blame on college manager
torture
गुलावठी क्षेत्र के एक महाविद्यालय से बीटीसी का कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं ने प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बुधवार को डायट प्राचार्य को शिकायत दी है। डायट प्राचार्य ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



छात्रा अर्चना, मोनिका, एकता मौर्य, मोनिका शर्मा, कमलेश, भावना, विवेक तिवारी, रोहित और नम्रता शर्मा आदि ने बताया कि वह बीटीसी के विद्यार्थी हैं। महाविद्यालय से वह बीटीसी का कोर्स कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधक आए दिन किसी न किसी बात पर उनसे अभद्रता करता है।
विज्ञापन


ऐसे में वह तनाव में हैं। विद्यार्थियों ने डायट प्राचार्य को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इस कॉलेज की यह पहली शिकायत नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की शिकायत सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डायट प्राचार्य एसकेएस सुमन ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कॉलेज के प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed