{"_id":"591df3e54f1c1b9c0cf2466c","slug":"bjp-leader-now-trapped-in-honeytraap","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हनीट्रैप में फंसा जिले का भाजपा नेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब हनीट्रैप में फंसा जिले का भाजपा नेता
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 19 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
अब हनीट्रैप में फंसा जिले का भाजपा नेता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनपद का एक वरिष्ठ भाजपा नेता हनीट्रैप में फंस गया है। भाजपा नेता के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी पूर्व में विधायक भी रह चुका है। दिल्ली पुलिस जल्द मामले में भाजपा नेता से पूछताछ कर सकती है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष और जनपद के पुलिस अफसरों ने इस प्रकार के किसी भी मामले की जानकारी से इंकार किया है।
भाजपा के एक सांसद के हनीट्रैप में फंसने के बाद जिले का एक वरिष्ठ भाजपा नेता भी इसके जाल में फंस गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को गाजियाबाद की एक युवती से 360 घंटे की कई अश्लील क्लिप बरामद हुई थी।
विज्ञापन
इसमें भाजपा नेता नजर आ रहा है। यह भाजपा नेता पूर्व में विधायक भी रह चुका है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच के लिए बुलंदशहर पहुंच चुकी है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि युवती से 360 घंटे की कई अलग-अलग वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को मिली हैं।
विज्ञापन
यह रिकॉर्डिंग गाजियाबाद के वसुंधरा में बनाने का दावा किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि आखिर इस भाजपा नेता का संपर्क युवती के साथ कैसे हुआ।