{"_id":"5703f4884f1c1b1230c8125c","slug":"bikers-robbed-the-couple-coil","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने दंपति से लूटे कुंडल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने दंपति से लूटे कुंडल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
बाइक
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति से कुंडल लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की कांबिंग की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। ढ़कौली निवासी अमन सिंह अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से बीबीनगर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
ग्राम खरकाली में रजवाहे के निकट पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोका और सुनीता के कान के कुंडल उतरवा लिए। इसी दौरान ग्रामीणों को बाइकों से आता देख बदमाश भागने लगे। इसके चलते लूटा गया एक कुंडल मौके पर ही गिर गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो उपनिरिक्षक महिपाल सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से क्षेत्र की कांबिंग कराई लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन