फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike riding miscreants looted 60 thousand from farmer

बाइक सवार बदमाशों ने किसान से लूटे 60 हजार

Thu, 31 Mar 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अरनिया
अमर उजाला ब्यूरो, अरनिया Updated Thu, 31 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted 60 thousand from farmer
बाइकर्स ने किसान से 60 हजार रुपये लूट - फोटो : अमर उजाला

गंगावली नाले के पुल पर बाइक सवार बदमाशों ने किसान से 60 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। बृहस्पतिवार को जटौला गांव निवासी अमीन शर्मा भैस खरीदने के लिए मुनि स्थित पशु पैंठ बाजार में आए थे।

विज्ञापन


भैंस न मिलने पर पूर्वान्ह करीब 3 बजे वह मोपेड से वापस अपने घर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाकर जब वह आगे बढ़े तो गंगावली नाले के पुल पर एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने ओवर टेक कर अमीन शर्मा को रोका।
विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचे के बल पर अमीन शर्मा के पास भैंस खरीदने के लिए रखे 60 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े लूटी बाइक, विरोध पर मारपीट
देहात क्षेत्र के गांव किरियावली गांव के पास  बदमाशों ने युवक से बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। अलीगढ़ के कदौली गांव निवासी बंटी पुत्र हरपाल अपनी रिश्तेदारी में बटौला गांव आया था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे बंटी बाइक से अपने घर लौट रहा था।

किरियावली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक कर बंटी को रोक लिया। बदमाशों ने बंटी को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए बाइक अपने कब्जे में ले ली। बंटी ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीट-पीट कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।  किसी तरह थाने पहुंचकर पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।

मंदिर में महिला से सोने  की चेन झपटी
गांधी रोड स्थित चांवड़ मंदिर में बदमाशों ने महिला से सोने की चेन लूट ली। अस्पताल रोड निवासी केपी सिंह की पत्नी कुसुम तोमर बृहस्पतिवार तड़के 6 बजे पदमसिंह गेट स्थित चांवड़ मंदिर में पूजा करने गई थीं।

मंदिर में प्रवेश करते समय पहले से मौजूद एक महिला ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इस दौरान एक व्यक्ति ने कुसुम तोमर के गले से सोने का चेन खींच लिया।  शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन बदमाश भाग निकले।

पैंठ में किसान से 49 हजार रुपये ठगे
मुनि गांव स्थित पशु पैंठ बाजार में एक व्यक्ति ने भैंस खरीदने आए किसान से 49 हजार रुपये ठग फरार हो गया। उदयभान नगलिया निवासी धर्मवीर बृहस्पतिवार का भैंस बेचने के लिए पैंठ बाजार में आया था। एक दूसरे किसान ने भैस पसंद कर 49 हजार में सौदा कर लिया।


इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति पहुंचा धर्मवीर का साथी बनकर 49 हजार रुपये हाथ में ले लिए और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed