{"_id":"56f031c54f1c1bc413f14d42","slug":"bibinagr-persol-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बीबीनगर के जवान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बीबीनगर के जवान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 21 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से घर लौट रहे सेना के जवान की कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पंजाब पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीबीनगर क्षेत्र के बहांपुर गांव निवासी रामपाल सिंह का पुत्र नवीन सैना (33) सेना में नौकरी करते थे। पठानकोट हमले के बाद उसकी ड्यूटी पंजाब के होशियारपुर स्थित पुलिस स्टेशन पर लगाई गई थी। शनिवार रात नवीन छुट्टी लेकर अपनी कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह पंजाब के मालपुर थाना क्षेत्र में पहुंचे। सामने से आ रहे टैक्टर ट्रॉली से कार की भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पंजाब पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नवीन को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर नवीन के परिजन पंजाब रवाना हो गए। रविवार देर रात नवीन का शव गांव पहुंचा तो गमगीन माहौल हो गया। नवीन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।