फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bhud robbed near post

भूड़ चौकी के पास लूट

Sat, 09 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bhud robbed near post
gun

बुलंदशहर। कोतवाली देहात की भूड़ चौकी के पास बाइक पर पत्नी के साथ ससुराल जा रहे व्यक्ति को ओवरटेक कर चार बदमाशों ने रोक लिया। बदमाश पत्नी के गले से सोने का पैंडल और मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सलेमपुर थाना क्षेत्र के धतूरी गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र पान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेती करता है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे पत्नी को बाइक पर लेकर सिकंदराबाद स्थित ससुराल भटौला गांव जा रहा था।
विज्ञापन


भूड़ चौकी के निकट दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर पत्नी के गले को सोने का पैंडल लूट लिया। लुटेरे जान से मारने की धमकी देकर हवा में तमंचा लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, पुलिस सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंची। घटना के बाद से दंपति डरा हुआ है। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लुटेरों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed