{"_id":"58beee094f1c1b2e65dc3f60","slug":"baramati-s-bike-theft-the-groom-refuses-to-take-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराती की बाइक चोरी, दूल्हे का फेरे लेने से इंकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाराती की बाइक चोरी, दूल्हे का फेरे लेने से इंकार
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनौना गांव में आई बारात में एक बाराती की बाइक चोरी हो जाने पर दूल्हे ने फेर लेने से इनकार कर दिया। बाइक को खोजने और दूल्हे को मनाने के दौरान ढाई घंटे तक बैंड-बाजा रूका रहा। वर-वधु पक्ष के द्वारा बाइक की कीमत चुकाने के बाद शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन
गांव के पूरन सिंह की बेटी की बारात सोमवार को जनौरा गांव से आई थी। बारात नाश्ता कर रही थी उसी दौरान बारात में आए दूल्हे के दोस्त कपसाई निवासी सुरेंद्र सिंह की बाइक पंडाल के बाहर से चोरी हो गई। बाराती की बाइक चोरी होने की सूचना जब दूल्हे को हुई तो उसने बाइक न मिलने तक फेरे लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान लगभग ढाई घंटे बैंड-बाजा रूक गया। सभी बारातियों में केवल बाइक होने की चर्चा रही। परिजनों व रिश्तेदारों ने दूल्हे को मनाने का प्रयास किया लेकिन दोस्त की बाइक न मिलने तक दूल्हा जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
काफी तलाश्ने के बाद जब बाइक नहीं मिली तो वर और वधु पक्ष दोनों ने मिलकर बाइक की कीमत के रूप में 32 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित को दी। उसके बाद शादी की रस्में पूरी हुई।