फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bail of the accused came to the house of the soldier

जमानत पर आए हत्यारोपी ने सिपाही के घर किया पथराव

Wed, 12 Apr 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bail of the accused came to the house of the soldier
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र के गांव बढ़पुरा में जेल से जमानत पर छूटे हत्यारोपी ने शराब के नशे में धुत होकर बहनोई के साथ मिल गांव निवासी पीएसी के सिपाही पर पथराव कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। पुलिस ने सवा माह बाद सीओ अनूपशहर के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव बढ़पुरा निवासी डब्बू शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा ने सीओ अनूपशहर को दी तहरीर में बताया कि वह पीएसी में सिपाही के पद पर है। इस समय मुरादाबाद बटालियन में है। पीड़ित ने बताया कि गांव निवासी अमित उससे रंजिश मानता है। तीन मार्च की शाम आरोपी अमित और उसके बहनोई ह्देश निवासी गांव चौंगानपुर शराब पीकर छत पर चढ़ गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए उसके ऊपर पथराव कर दिया। पथराव का विरोध किया तो आरोपी ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पीड़ित का आरोप है कि थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसओ अहार ने बताया कि सीओ अनूपशहर के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी अमित कुछ माह पहले एक व्यक्ति के अपहरण और हत्या के मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed