{"_id":"57d5abde4f1c1ba90a31966c","slug":"ba-student-body-was-hanging-in-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की छात्रा का था खेत में लटका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीए की छात्रा का था खेत में लटका शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खेत में पेड़ से लटका मिला शव बीए की छात्रा का था। परिजन प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रकाशपुर निवासी मनवीर सिंह की पुत्री नीतू (22) एसएसडी कन्या महा विद्यालय में बीए की छात्रा थी। मृतका के पिता मनवीर व मां कमलेश ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार देर शाम शौच के लिए खेत में गई थी।
गांव के जगपाल सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गांव के गणेशी सिंह के बाजारा के खेत में नीम के पेड़ पर युवती का शव लटका देखा।मृतका की मां और भाई ने पुलिस को गांव के चार युवकाें पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रतनपुर खेड़िया के देवेंद्र का था शव
कोतवाली क्षेत्र के गांव घुसराना गेल में बंबे के समीप नीम के पेड़ के नीचे खेत में शुक्रवार को देर शाम मिला शव गांव रतनपुर खेड़िया निवासी देवेंद्र पुत्र शंकरलाल का था। उसकी शिनाख्त उसकी पत्नी ज्ञानवती ने की। उधर, गांव घुसराना हरि सिंह निवासी रामसिंह (60) पुत्र सालिग्राम का शव शुक्रवार को गांव रहमापुर के निकट एक बाग में पेड़ से लटका मिला था।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक उमेश पंवार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।