फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Awesome people performed dirt, jam

गंदगी से अाजिज लोगों ने प्रदर्शन किया, जाम

Mon, 03 Apr 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Awesome people performed dirt, jam
जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर के मामन रोड किनारे पड़े कचरे और उससे उठने वाली बदबू से परेशान मोहन कुटी के लोगाें ने रविवार को प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे बाद लोग शांत हुए तो यातायात सुचारु हुआ। गनीमत रही कि रविवार होने के चलते इस मार्ग पर वाहनों का दबाव कम था।

प्रदर्शनकारियों ने डीएम को शिकायत देकर कूड़े पर रोक और राहत दिलाने की मांग की है। मामन रोड स्थित मोहन कुटी निवासी भगवत सिंह, कमलेश, रूपवती, अंकित, राजकुमार, मोनू, प्रिया, मनोज और बिट्टू का कहना था कि यहां पर नगर पालिका शहर का कूड़ा-करकट डालती है।
विज्ञापन


पूर्व में लोगों की मांग पर प्रशासन ने यहां कूड़ा डालने पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब फिर यहां पर कूड़ा डाला जा रहा है। आलम यह है कि इस कूडे़ से बदबू उठती रहती है। ऐसे में लोगों को बीमारी फैलने का भी डर सताता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शनकारियों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या से निजात दिलवाने की मांग को लेकर डीएम को शिकायत दी है। लोगों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो वह पालिका और कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed