फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Attempted abduction of a student

घर से छात्रा के अपहरण का प्रयास

Mon, 05 Sep 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 05 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Attempted abduction of a student
अपहरण - फोटो : ब्यूरो

गुलावठी थाने से करीब 50 मीटर की दूरी पर सोमवार को दिनदहाड़े भिखारी के वेश में पति-पत्नी ने 13 वर्षीय छात्रा को स्प्रे से बेहोश कर अपहरण करने की कोशिश कीा। छात्रा के शोर मचाने पर मोहल्लावासियों ने उन्हें दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंसाफ अली के घर सोमवार को एक महिला समेत तीन व्यक्ति भिखारी के वेश में आए। घर में इंसाफ की पुत्री अकेली थी। आरोपियों ने उससे घर में रखे सामान तथा उसके पिता के कारोबार की जानकारी लेना शुरू किया तथा एक व्यक्ति ने स्प्रे निकालकर उसे बेहोश करने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने एक महिला व पुरुष को दबोच लिया। तीसरा भागने में सफल रहा।  पुलिस ने इंसाफ अली की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है तथा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अपहरण की कोशिश में चालान किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम गणेशी और उसकी पत्नी रीता निवासी मेरठ है।  फिलहाल ये धौलाना बस स्टैंड के निकट रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed