{"_id":"57fbd59b4f1c1b112628e0c8","slug":"attack-on-woman-shopper","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दुकानदार पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला दुकानदार पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 10 Oct 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बदमाशों की पिटाई से घायल पीड़ित।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगौता थाना क्षेत्र में परचून की दुकान करने वाली महिला ने दुकान में चोरी करने वाले तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर महिला ने एसएसपी को तहरीर दी है।
विज्ञापन
अगौता थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर बागवाला निवासी गुलिस्ता पत्नी शहजाद ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में परचून की दुकान करती हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह कुछ लोग उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे। जब वह मौके पर पहुंचीं तो गांव के पांच लोग चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
शोर मचाया तो वे लोग उसे मारने के लिए दौड़े। आरोपियों ने पीछा करते हुए घर में घुसकर उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला का सिर फूट गया। पीड़िता का आरोप है कि जब थाने पर तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार कराने आई महिला ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एसएसपी ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।