{"_id":"57b89f074f1c1b1f176eca41","slug":"annu-bansal-family-being-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नू बंसल के परिवार को मिल रही धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अन्नू बंसल के परिवार को मिल रही धमकी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी को जानकारी देते मृतका अन्नू बंसल के परिजन।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की हत्या के मामले में कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखने वाली दो बहनों और उनके ननिहाल पक्ष के लोगों को आरोपी पक्ष धमकी दे रहे हैं। शनिवार को पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी सिटी से मुलाकात की। एसपी सिटी ने नगर कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दो माह पहले अन्नू बंसल की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। मृतका की मां ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतका के पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर मृतका की बेटी लतिका बंसल ने खून से खत लिखकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजा था। जिसके बाद नगर कोतवाल आरके सिंह और विवेचक कमलेश शुक्ला को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि अब अन्य आरोपी लतिका बंसल और उसके मामा को धमकी दे रहे हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर लतिका के मामा तरुण बंसल परिवार के साथ एसपी सिटी मानसिंह चौहान से मिले। एसपी सिटी ने नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।