{"_id":"0c6d008cc4f49e74e23d791bec48b103","slug":"ameen-blindfolded-by-villagers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदार को पकड़ने गए अमीन को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाएदार को पकड़ने गए अमीन को बनाया बंधक
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरसेना थाना क्षेत्र के गांव खंदोई में बैंक बकाएदार को पकड़ने गई तहसील प्रशासन की टीम के संग्रह अमीन को बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों ने टीम के साथ मारपीट कर बकाएदार को भी छुड़ा लिया। देर शाम एसडीएम स्याना के आदेश पर तीन नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
स्याना तहसील में संग्रह अमीन खेमचंद ने बताया कि गांव खंदोई निवासी मदन सिंह पुत्र सुखपाल पर बैंक का 9 लाख रुपये बकाया चला आ रहा था।
अफसरों के आदेश पर नायब तहसीलदार टिमराज सिंह के नेतृत्व में संग्रह अमीन नरेंद्र भाटी, सोहन लाल और संग्रह सेवक भवीचंद व महिपाल के साथ शनिवार दोपहर बकाएदार मदन सिंह को पकड़ने गए थे।
वे मदन सिंह को ला रहे थे तभी मदन के दो बेटों यशपाल, संजय और 15-20 अज्ञात लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मदन को उनकी गिरफ्त से छुड़ा लिया।
आरोपियों ने मारपीट करते हुए खेमचंद को बंधक बना लिया। नायब तहसीलदार ने पहुंचकर खेमचंद को बंधन मुक्त कराया। देर शाम एसडीएम हरीशंकर ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
एसओ नरसेना ने बताया कि मदन सिंह, उसके बेटे यशपाल, संजय और 15-20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं।