{"_id":"582213254f1c1b342fb38924","slug":"alcohol-smuggler-over-to-the-police-car-cop-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्कर ने पुलिस पर चढ़ा दी कार, सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्कर ने पुलिस पर चढ़ा दी कार, सिपाही घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शराब तस्करों ने बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर ही कार चढ़ा दी। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार छोड़कर भागने लगे। इनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला।
चोला चौकी पुलिस पचोता गेट पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से एक मारुति कार आ रही थी। पुलिस ने कार चालक को रोकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। गाड़ी चेकिंग कर रहे सिपाही सोनवीर शर्मा और प्रभारी श्योपाल सिंह पर चढ़ गई। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर एक को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। गाड़ी से चार पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव धमेड़ा नारा निवासी टीटू पुत्र मान सिंह के रूप में हुई है। चोला चौकी प्रभारी श्योपाल सिंह ने बताया कि एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
बाइक से गिरकर महिला की मौत
खुर्जा जंक्शन। पहासू थाना क्षेत्र में करौरा गांव के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी कृष्ण कुमार सोमवार को अपनी पत्नी अमरवती (32) के साथ पहासू किसी रिश्तेदारी में बाइक से गई थी। देर शाम वापस गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
कस्बे से बाहर निकलने पर करौरा गांव के पास स्पीड ब्रेकर आने से पीछे बैठी अमरवती उछलकर सड़क पर आ गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम
बीबीनगर (ब्यूरो)। एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए बीबीनगर निवासी बाबूराम शर्मा के 28 वर्षीय बेटे जितेंद्र उर्फ कालू ने मंगलवार को इलाज के दौरान दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिछले सप्ताह कुचेसर रोड से बाइक पर गांव लौट रहा था।
रास्ते में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई। परिजनों ने घायल को मेरठ के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर दशा को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया।
सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल
चोला। पिता के लिए खाना ले जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर घायल हो गया। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बोढ़ा निवासी जीतू पुत्र ब्रजलाल अपने पिता के लिए चोला चौकी के पास स्थित सब्जी की दुकान पर खाना ले जा रहा था।
चोला क्षेत्र के गांव साहयपुर के पास अज्ञात वाहन ने जीतू को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जीतू को बुंलंदशहर रेकर दिया गया।