फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After the encounter, the prize of 50 thousand contract killer arrested

मुठभेड़ के बाद 50 हजार का इनामी सुपारी किलर दबोचा

Fri, 18 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 18 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
After the encounter, the prize of 50 thousand contract killer arrested
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय जगन्नाथ का जंगल शुक्रवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुजफ्फरनगर का 50 हजार का इनामी सुपारी किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी कार छोड़कर भाग गया।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश हरेंद्र और सिकंदराबाद कोतवाल घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम एक शातिर बदमाश के कार में बैठकर जनपद में प्रवेश करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सिकंदराबाद पुलिस कार का पीछा कर रही थी।
विज्ञापन


बिलसूरी के पास जैसे ही पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने बिलसूरी से कच्चे रास्ते पर कार दौड़ा दी। शाम करीब 7.30 बजे कार सराय जगन्नाथ के जंगल में जाकर रुकी। कार में बैठे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली सिकंदराबाद कोतवाल जितेंद्र सिंह बांए हाथ को छूती हुई निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से हुई जबावी फायरिंग में एक गोली हरेंद्र के दाहिने पैर में लगी। हरेंद्र को गोली लगते ही उसका साथी अंधेरे होने का फायदा उठाते हुए भाग गया। पुलिस ने घेरकर हरेंद्र का पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि हरेंद्र पुत्र महावीर निवासी गांव मोहम्मदपुर राय सिंह थाना भौराकला जनपद मुजफ्फरनगर पर 50 हजार रुपये का इनाम है।

पुलिस ने घायल हरेंद्र और कोतवाल सिकंदराबाद जितेंद्र कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया। एसएसपी ने बताया कि हरेंद्र सुपारी किलर है। हरेंद्र के खिलाफ जनपद मुजफ्फरनगर, बागपत एवं राजस्थान के जनपद बहादरा के विभिन्न थानों पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट, गुंडा एक्ट आदि के 11 मामले दर्ज हैं।


जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना पर पंजीकृत अपराध संख्या 492/13 धारा 147/ 148/ 149/ 323/ 364/5 04/ 302 व 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed