फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After the captain's ultimatum, how do you know about Dushyant Bhati

कप्तान के अल्टीमेटम के बाद दुष्यंत भाटी पर कसा शिकंजा

Mon, 27 Mar 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 27 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
After the captain's ultimatum, how do you know about Dushyant Bhati
kidnapping at gunpoint

विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों को दिए गए कप्तान के अल्टीमेटम के बाद रविवार को पुलिस ने दुष्यंत भाटी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दुष्यंत भाटी की गिरफ्तारी को लेकर सिकंदराबाद-ककोड़ पुलिस संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दुष्यंत भाटी के कई करीबियों को भी हिरासत में लिया है।

बता दें की 20 फरवरी की रात्रि में ककोड़ क्षेत्र के गांव वैर निवासी भाकियू क्षेत्रीय प्रवक्ता अशोक भाटी की भट्टा पारसौल से कार से घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने अलीपुरा गांव के बाहर बंबे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


मृतक के पिता राजन भाटी ने गांव रोनी सलौनी निवासी वैर स्थित एएसबी इंटर कॉलेज के प्रबंधक दुष्यंत भाटी हाल निवासी सिकंदराबाद पर रंजिशन शूटरों से हत्या कराने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दुष्यंत भाटी समेत तीन अज्ञात को अशोक भाटी की हत्या में नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शनिवार को सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे को चार घंटे तक जाम कर दिया था।  गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी सोनिया सिंह ने ककोड़ इंस्पेक्टर वीके मिश्रा को जमकर फटकार लगाई थी और जांच को सिकंदराबाद ट्रांसफर कर दिया था।


गिरफ्तारी के लिए सिकंदराबाद-ककोड़ पुलिस संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। सीओ चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद-ककोड़ पुलिस के अलावा एसओजी भी दुष्यंत भाटी को गिरफ्तार करने में जुटी है। बताया कि पूछताछ के लिए दुष्यंत भाटी के करीबियों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed