{"_id":"579b9e304f1c1bf56e21e328","slug":"acp-beaten-women-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद में डाली खलल तो एचसीपी ने महिला अधिवक्ता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नींद में डाली खलल तो एचसीपी ने महिला अधिवक्ता को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक अधिवक्ता को मोबाइल पर तेज आवाज में बात करना भारी पड़ गया। एचसीपी ने नींद खराब करने का आरोप लगाते हुए महिला अधिवक्ता से मारपीट कर दी। पीड़ित अधिवक्ता ने एसएसपी से शिकायत की है। अधिवक्ता सीमा शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी स्कूटी से सिविल बार आ रही थी।
विज्ञापन
कोतवाली देहात की ठंडी प्याऊ चौकी पर इंचार्ज न होने पर फोन मिलाकर उनसे बात करने लगी। आवाज कम आने के कारण उन्हें तेज बोलना पड़ रहा था। तभी चौकी से एचसीपी वहां पहुंचा और अधिवक्ता पर नींद खराब करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौंच शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि एचसीपी ने उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फेंक दिया और अधिवक्ता कार्ड फाड़ दिया। एसएसपी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।