{"_id":"585d750c4f1c1b3d77e39845","slug":"accused-of-taking-bribes-suspended-dgm-bsnl","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के आरोपी बीएसएनएल के डीजीएम सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेने के आरोपी बीएसएनएल के डीजीएम सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
BSNL
बुलंदशहर में ठेकेदार से रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े वाले बीएसएनएल के डीजीएम आरएस वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। सीबीआई की एंटी करप्सन टीम ने 19 दिसंबर को भूड़ रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज से डीजीएम को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
डीजीएम के मंगलवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किए जाने और डासना जेल भेजे जाने के बाद बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि गाजियाबाद की ईगल कंस्ट्रक्शन फर्म के मालिक पवन कुमार ने सीबीआई से शिकयत की थी कि बुलंदशहर में ऑप्टिकल फाइबर केबल डालने के एवज में डीजीएम आरएस वर्मा ने 10 हजार रुपये की रिश्चत मांगी थी। ठेकेदार की शिकायत पर सीबीआई टीम ने डीजीएम को रंगे हाथों रिश्वत लेते 19 दिसंबर को दबोचा था।
विज्ञापन