{"_id":"58f50ef04f1c1b3f3b471c7e","slug":"a-soldier-shot-dead-on-advocate-near-court-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय परिसर के निकट अधिवक्ता पर सिपाही ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायालय परिसर के निकट अधिवक्ता पर सिपाही ने किया जानलेवा हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
वकील पर हमला
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधिकारियों की चुप्पी के चलते पुलिसकर्मी मनमानी पर उतर आए हैं। सोमवार दोपहर न्यायालय परिसर के निकट केस वापस न लेने पर एक सिपाही ने अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
लोगों को एकत्र होता देख सिपाही जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित अधिवक्ता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका सिविल कोर्ट कंपाउंड में 43 नंबर चैंबर है।
विज्ञापन
17 अप्रैल 2017 की सुबह करीब 10.30 बजे आवास से कार्यालय आ रहा था। कलश होटल के सामने कोतवाली देहात से सस्पेंड हुआ कांस्टेबल अपने साथी एचसीपी के साथ सफेद रंग की स्कूटी के साथ जजी परिसर से बाहर आया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता की बाइक रुकवा ली। कांस्टेबल ने सीजेएम कोर्ट में लंबित चल रहे सीआरपीसी की धारा156(3) के केस को वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। अधिवक्ता ने दबाव मानने से इनकार कर दिया तो कांस्टेबल ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
किसी तरह अधिवक्ता ने खुद को बचाया। आरोपी कांस्टेबल अपने साथी के साथ जाने से मारने की धमकी देकर भाग गया। अधिवक्ता ने बताया कि जब उसने नगर कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि अधिवक्ता पर हमला करने का मामला गंभीर है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ता ने बताया कि करीब चार छह माह पहले देहात कोतवाल अमरेश बघेल और कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की थी।
जिसके बाद एसएसपी ने एक कांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद अधिवक्ता ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसपर आज भी सुनवाई चल रही है।