{"_id":"590f6c9a4f1c1b3b54851310","slug":"a-car-full-of-baramati-turned-back-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी कार पलटी, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरी कार पलटी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 08 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के गंगागढ़ गांव के पास बारातियों से भरी एक कार रविवार को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार रात पहासू क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव निवासी अशोक पुत्र ओमप्रकाश की बारात अलीगढ़ क्षेत्र के अतरौली के बहरामपुर गांव जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए कार में सवार होकर गांव के ही कुलदीप, बंटी, अनिल, खोड़ा कॉलोनी दिल्ली निवासी राजेश, मुकेश और अशोक पुत्र बिन्नामी जा रहे थे।
विज्ञापन
गंगा गढ़ के पास अचानक एक वाहन को ओवर टेक करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। हादसे में अशोक (22) पुत्र बिन्नामी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अशोक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन