फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बाइक सवार दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

बाइक सवार दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में अनूपशहर अड्डे के निकट बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया।

हापुड़ जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी श्यौवीर (32) पुत्र विजय पाल सिंह एक टावर कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। उसकी तैनाती बुलंदशहर जिले में ही थी। वह नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अपनी एक रिश्तेदार के घर पर रहता था। रविवार सुबह वह किसी काम से जहांगीराबाद गया था। वहां से दोपहर में बाइक से लौट रहा था। रास्ते में उसे आवास विकास कॉलोनी निवासी युवक कपिल पुत्र जयवीर मिल गया। कपिल को साथ लेकर वह बुलंदशहर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नई मंडी और अनूपशहर अड्डे के बीच सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में श्यौवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कपिल गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कपिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नई मंडी चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed