फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई युवती ने तोड़ा दम

छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई युवती ने तोड़ा दम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई युवती ने तोड़ा दम
छेड़छाड़ के विरोध में जलाई गई युवती ने तोड़ा दम
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराएदार युवक के द्वारा दुष्कर्म का विरोध करने पर जलाई गई युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवती का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। युवती की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अब हत्या की धाराओं में केस को तरमीम कर रही है। आरोपी युवक को पुलिस पूर्व में ही जेल भेज चुकी है।

गत 22 मार्च को नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में 19 वर्षीय युवती से किराएदार युवक ने छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की कोशिश की थी। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी युवक ने उस पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी थी और फरार हो गया था। युवती को गंभीर झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका तभी से उपचार चल रहा था। उसी दौरान पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। बताया गया शनिवार-रविवार रात को युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद बुलंदशहर लाकर परिजनों ने उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया है। वहीं, नगर कोेतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आरोपी युवक आमिर के खिलाफ मुकदमा अब हत्या की धाराओं में तरमीम किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed