फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अंजलि हत्याकांड: ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

अंजलि हत्याकांड: ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
अंजलि हत्याकांड: ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
अंजली हत्याकांड: ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधानगर में सोमवार देर शाम फंदे पर लटके मिले नवविवाहिता के शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका के भाई ने मामले में ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। साथ ही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को मायके वालों के सुपुर्द कर दिया है।

बता दें कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जसर निवासी मुकेश ने अपनी पुत्री अंजली की शादी करीब डेढ़ माह पूर्व अहार थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद थार निवासी चट्टान सिंह के साथ की थी। वह गुड़गांव स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। पूरा परिवार बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधानगर में रहता है। बताया गया कि मकान के निचले हिस्से में किराएदार रहते हैं। सोमवार शाम को करीब छह बजे अंजली का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। वहीं, मृतका के भाई अमित ने तहरीर देकर बताया कि शादी में काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन आरोपी शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे अंजली ने मायके में फोन कर उत्पीड़न की जानकारी दी थी। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग सोमवार शाम छह बजे घर पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। आरोप है कि ससुरालियों व किराएदार ने अंजलि की हत्या कर शव को लटका दिया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत किराएदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed