{"_id":"5cb0d28dbdec222dcc5785f7","slug":"81555092109-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गोकश गुलजार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी गोकश गुलजार गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश गुलजार गिरफ्तार
बुलंदशहर। 13 दिन पूर्व नगर के धमैड़ा अड्डा के पास हुई गोकशी व पुलिस के साथ हाथापाई के मामले में 25 हजार रुपये का इनामी मुख्य आरोपी गुलजार को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। प्रकरण में अभी पांच आरोपी फरार चल रहे हैं।
बीते 31 मार्च की सुबह किसी व्यक्ति ने 100 नंबर पर धमैड़ा अड्डा स्थित मस्जिद वाली गली में गुलजार के आहते में गोवंश कटान की सूचना दी थी। इस दौरान डायल 100 पुलिस व एक फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से आरोपी गुलजार, इमरान व रफीक को हिरासत में ले लिया था और मौके से गोवंश के अवशेष, कटान के उपकरण भी बरामद किए थे। लेकिन, इसी दौरान आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर धावा बोल दिया और हाथापाई करते हुए आरोपी गुलजार को चंगुल से छुड़ा लिया। साथ ही पुलिस टीम को मौके से दौड़ा भी दिया था। सूचना पर पहुंची भारी भरकम पुलिस फोर्स ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को मौके से दबोच लिया था। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त रफीक पुत्र मुस्तकीम, इमरान पुत्र हसमुद्दीन, अरशद पुत्र रहीसुद्दीन, इमराना पत्नी इमरान व कौशल पुत्र देशराज जाटव निवासीगण धमैड़ा अड्डा के रूप में हुई। जबकि, इसके अलावा अन्य आठ नामजद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने घेराबंदी कर फरार चल रहे आरोपी अहमद शरीफ व मोटा सत्तार को दबोच लिया था। जबकि, बृहस्पतिवार देर रात नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी गुलजार क्षेत्र में गोकशी करने के लिए आने वाला है। पुलिस ने धमैड़ा रोड पर घेराबंदी की तो आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। लेकिन, कुछ ही दूरी पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा बरामद किया है। नगर कोतवाल ध्रुवभूषण दुबे ने बताया कि फरार पांच आरोपियाें की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी दबोच लिया जाएगा।