{"_id":"5849983c4f1c1be05944a26d","slug":"80-thousand-and-jewelery-looted-from-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से 80 हजार रुपये और गहने लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से 80 हजार रुपये और गहने लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से 80 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन तथा अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
जंक्शन चौकी क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी यतिश पुत्र रतनसिंह पांच दिसंबर की रात को बाइक से खुर्जा जा रहे थे। तभी शाहपुर के पास दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर यतिश से 80 हजार की नकदी और सोने की अंगूठी, चेन लूट लिए।
विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से मारकर यतिश को घायल कर दिया। घर पहुंचकर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती बताई तो वह जंक्शन चौकी पहुंच कर लूट की तहरीर दी। आरोप है कि चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर पीड़ित यतिश ने कोतवाली प्रभारी से गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।