{"_id":"5c4a0b6ebdec225eb65debf8","slug":"71548356462-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में माल में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में माल में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन
मुठभेड़ में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार
- कार, चोरी का सामान, तमंचा बरामद
-14 जनवरी को सांवली स्थित मॉल में की थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद । पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हाइवे -91 पर गांव सांवली स्थित एसएन मॉल में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया है। आरोपी से तमंचा और चोरी में प्रयुक्त कार भी बरामद हो गई है।
कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि बुधवार रात में गश्त के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध कार का पीछा किया। पुलिस की घेराबंदी के चलते कार सवारों ने तिलबेगमपुर के पास पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी भाग गए। बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रूकनसराय थाना कोतवाली देहात निवासी साजिद पुत्र इस्लाम बताया। साजिद ने बताया कि उसने बुलंदशहर निवासी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 14 जनवरी की तड़के सांवली स्थित एसएन मॉल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बताया कि साजिद की निशानदेही पर चोरी का सामान, एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और घटनास्थल से कार बरामद कर ली है। उक्त कार को मॉल में चोरी की घटना में भी प्रयोग किया गया था। बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया। फरार साथियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।