फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गोकशी प्रकरण में पुलिस तीन आरोपियों को दबोचा

गोकशी प्रकरण में पुलिस तीन आरोपियों को दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
गोकशी प्रकरण में पुलिस तीन आरोपियों को दबोचा
गोकशी प्रकरण में पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन


स्याना। महाब और नयाबांस में हुई गोकशी की घटना में बुधवार को पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोच लिया। मामले में अब तक पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी क्षेत्र के गांव महाब के जंगलों में गोवंशों के अवशेष मिले थे। मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ गोकशी का मामला दर्ज कराया था। इस घटना के बाद ही स्याना में बवाल हुआ था। उसके बाद पांच दिसंबर को नया बांस में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया था। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। गोकशी प्रकरण में प्रारंभिक जांच में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस कोई साक्ष्य नहीं जुटा पाई थी। उसके बाद बीते दिनों पुलिस ने पहले काला, नदीम, रहीस और फिर एक आरोपी युनूस समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। स्याना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह ने बताया कि कि बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे स्याना-बुलंदशहर रोड पर पशु पैंठ के सामने आरोपी गुलफाम को उन्होंने पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी महाब और नयाबांस की गोकशी की घटना में शामिल था। दूसरे आरोपी महबूब और अरविंद को स्वाट टीम प्रभारी विवेक शर्मा ने स्याना-बीबीनगर रोड पर बिजली घर के सामने से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कके जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed