{"_id":"5c48bef6bdec221181372cb9","slug":"61548271350-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर,मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर,मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, मौत
सिकंदराबाद । मकान की पुताई करते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक (पिता-पुत्र) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी नईम ने बताया कि उसका पुत्र गुड्डू (22) मकान की रंगाई पुताई का काम करता था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार सुबह वह एसडीएम कालोनी स्थित विनोद जैन के मकान में पुताई करने गया था। उक्त लोगों ने उसे मकान की ऊपरी मंजिल पर कार्य करने के लिए लगाया था। मकान की ऊपरी मंजिल से हाइटेंशन लाइन के होकर गुजरने के कारण गुड्डू ने कार्य करने से मना कर दिया। कार्य करने से मना करने पर विनोद जैन व उसके पुत्र ललित जैन ने कहा कि हमने लाइन बंद करा दी है। तुम बेफिक्र होकर काम कर सकते हो। पिता-पुत्र की बात पर विश्वास कर गुड्डू कार्य करने लगा। तभी अचानक हाइटेंशन लाइन में करंट आने से गुड्डू गंभीर रूप से झुलस गयज्ञ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। जवान बेटे का शव देख पिता और परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मौके पर परिजनों, रिश्तेदारों, मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पिता-पुत्र को गुड्डू की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई करने और विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठने देने की चेतावनी दी। हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गुड्डू का हाथ जलकर अलग हो गया। करंट का प्रवाह इतना अधिक था कि गुड्डू का शरीर काला प़ड़ गया था। कोतवाल अवनीश कुमार ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर परिजनों ने शव को उठने दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
छह माह पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि छह माह पूर्व गुड्डू की शादी दिल्ली निवासी युवती के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर से नवविवाहिता सदमे में है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। सांत्वना देने के लिए घर पर रिश्तेदारों, लोगों का तांता लगा है। मृतक अपने परिवार का अकेला सहारा था। बताया कि गुड्डू के बड़े भाइयों की शादी होने के बाद से वह परिवार के साथ अलग रहने लगे। माता-पिता व छोटा भाई गुड्डू के साथ रहता था।