{"_id":"5bc78e06bdec22695378304f","slug":"61539804678-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख नगद, कार नहीं मिलने पर विवाहिता की तोड़ी रीढ की हड्डी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख नगद, कार नहीं मिलने पर विवाहिता की तोड़ी रीढ की हड्डी
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख नगद, कार नहीं मिलने पर विवाहिता की तोड़ी रीढ़ की हड्डी
चोला। दहेज में एक लाख रुपये नगद, कार नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी। वहीं नशीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। विवाहिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
चौकी क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर निवासी नरेंद्र उर्फ धमेंद्र शर्मा ने बताया कि उसने अपनी बेटी लवली शर्मा की शादी नौ मई 2016 में ग्राम खिदरपुर थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर निवासी नीरज पुत्र सुभाष के साथ की थी। बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालिए एक लाख नगद, कार की मांग करने लगे। गरीबी के चलते वह मांग पूरी नहीं कर सका। मांग पूरी नहीं होने पर वह लवली को प्रताड़ित करने लगे। बताया कि 10 अक्तूबर को नीरज ने उसे फोन कर बताया कि लवली की हालत गंभीर है वह बोल नहीं पा रही है और अस्पताल में भर्ती है। उनके अस्पताल पहुंचने से पहले ही ससुरालिए उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि चोट आने से उसकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। जानकारी करने पर पता चला कि दहेज के लिए पति नीरज, देवर कपिल, राहुल, ननद रेनू, मौसा रामवीर, मौसी उषा, सास कुसुम ने उसके साथ मारपीट कर उसका यह हाल किया है। उक्त लोगों ने जान से मारने की नियत से उसे जहरीला पदार्थ भी दिया। चौकी प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।