{"_id":"5a81c6e04f1c1b28428b4de4","slug":"61518454496-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छछाड़ का विरोध किया तो सभासद को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छछाड़ का विरोध किया तो सभासद को दी जान से मारने की धमकी
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध किया तो सभासद को दी जान से मारने की धमकी
- हथियारों से लैस होकर आधा दर्जन लोग पहुंचे थे सभासद के घर
खुर्जा। ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने भाजपा सभासद को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित सभासद ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला होली ब्रह्मनान निवासी चैतन्य शर्मा वार्ड नंबर 15 के सभासद हैं। रविवार शाम करीब सात बजे कुछ छात्राएं ट्यूशन पढ़कर लौट रही थीं। इसी दौरान एक युवक छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि मौके पर मौजूद सभासद ने जब युवक का विरोध किया तो आरोपी युवक सभासद को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। सभासद चैतन्य शर्मा ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन लोग छेड़छाड़ करने वाले युवक के साथ उनके घर पहुंच गए और गाली गलौच कर कहा कि छेड़छाड़ करने से दोबारा रोका तो जान से मार देंगे। सीओ राघवेन्द्र मिश्र ने बताया घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो