{"_id":"597f5e7e4f1c1baf328b4872","slug":"61501519486-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसा युवक, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से झुलसा युवक, उपचार के दौरान मौत
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से झुलसा युवक, मौत
छतारी। हलवाई की दुकान पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
कस्बा के मोहल्ला शिवपुरी निवासी मुकेश (20) पुत्र लक्ष्मन सिंह हलवाई की दुकान पर काम करता है। सोमवार सुबह वह कस्बा स्थित हलवाई की दुकान पर काम करने के लिए गया था। किसी काम से दुकानों के पीछे जाने के दौरान युवक का हाथ अचानक पानी की पाइप से टच हो गया। पाइप में करंट आने से मुकेश उसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। अलीगढ़ मेडिकल में उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई। मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गई है। एसओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।