फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   साहब! मुझे मेरे बच्चों से मिलवा दो

साहब! मुझे मेरे बच्चों से मिलवा दो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
साहब! मुझे मेरे बच्चों से मिलवा दो
साहब! मुझे मेरे बच्चों से मिलवा दो
विज्ञापन


बुलंदशहर। एक विधवा महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उसे उसके बच्चों से मिलवा दें। महिला का कहना है कि ससुराल जाने पर बच्चों समेत उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। बुधवार को पुलिस ऑफिस पहुंची विधवा महिला ने प्रार्थना पत्र देते हुए एसएसपी से गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद सिकंदराबाद थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बताया कि 24 जनवरी को बदमाशों ने गोली मारकर उसके पति की हत्या कर दी थी। देवर की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोप है पति की मौत के दस दिन बाद ही ससुराल के लोग छोटे देवर से शादी करने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने बताया कि शराबी किस्म का होने के कारण उसने देवर से शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उनकी बात न मानने के कारण करीब एक माह बाद पुलिस से साठगांठ कर ससुराल के लोगों ने उसे पति की हत्या के झूठे केस में फंसा दिया। इस कारण उसे जेल जाना पड़ा। पीड़िता ने बताया कि जमानत होने के बाद जेल से छूटकर वह जब अपने दो बच्चों से मिलने ससुराल पहुंची तो उसके साथ गाली गलौज की गई और मारपीट करते हुए गांव से बाहर निकाल दिया गया। थाने में पहुंचने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और भगा दिया गया। सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत के बाद थाने में बुलाया गया, लेकिन बहाना बनाकर उसे वापस भेज दिया गया। उसके बाद बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाई है। वहीं, एसएपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed