फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तमंचे के बल पर विधवा महिला से गैंग रेप

तमंचे के बल पर विधवा महिला से गैंग रेप

Wed, 30 Aug 2017 11:08 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर विधवा  महिला से गैंग रेप
तमंचे के बल पर विधवा से गैंग रेप
विज्ञापन

- घर में घुसकर गांव के लोगों ने की वारदात
- पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चोला।
गांव के दो युवकों ने घर में घुसकर विधवा महिला के साथ तमंचे के बल पर गैंग रेप किया। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि कुछ समय पहले बीमारी के चलते उसके पति की मौत हो गई थी। चार दिन पहले गांव के दो युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए और तमंचे के बल पर उसके साथ गैंग रेप किया। आरोपियों ने कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसने आरोपियों के खिलाफ चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की। चौकी प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किशोरी के साथ रेप
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम खेतों में शौच के लिए गई एक दलित किशोरी के साथ गांव के ही एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया। मामला एक ही बिरादरी से जुड़ा होने के कारण रफादफा करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री मंगलवार शाम खेतों में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही एक अधेड़ ने किशोरी को अकेला देख लिया और उसे जबरन ज्वार के खेत में ले जाकर रेप किया। आरोपी ने किशोरी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। मामला एक ही बिरादरी से जुड़ा होने के कारण पीड़ित के परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। गांव में चर्चा है कि आरोपी पीड़ित के परिजनों पर फैसले का दबाव बना रहा है। एसओ औरंगाबाद तेज सिंह ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
किशोरी से रेप, आरोपी गिरफ्तार
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ एक व्यक्ति ने रेप किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मंगलवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपना बैल बांधने के लिए दूसरे के खाली पड़े प्लॉट में गई थी। आरोप है कि उसी दौरान एक व्यक्ति उसे जबरन झाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ रेप किया। सूचना पर परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी योगेंद्र उर्फ पप्पू उर्फ भोपराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed