{"_id":"5b181fff4f1c1bda6e8b69fb","slug":"41528307711-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गई युवती से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर गई युवती से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश़
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म का प्रयास
- शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागा, पीड़िता ने दी तहरीर
पहासू। थाना क्षेत्र के गांव में चारा लेने के लिए खेत पर गई युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर भागी युवती ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह खेत पर घास काटने गई थी। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति का रिश्तेदार खेत पर पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा, जब शोर मचाया तो आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर भागती हुई अपने घर पहुंची तथा आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।