{"_id":"5a3aa2534f1c1bfc0f8b50bc","slug":"41513792083-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गनप्वाइंट पर व्यापारियों से लूटी नगदी, सोने की अंगूठी,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गनप्वाइंट पर व्यापारियों से लूटी नगदी, सोने की अंगूठी,
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर लेकर गुजरात के व्यापारियों से लूटी नगदी, सोने की अंगूठियां
बाइक सवार ने आईपी स्कूल के पास दिया वारदात को अंजाम
सिकंदराबाद।
बाइक सवार एक बदमाश ने गुजरात के कारोबारियों को गन प्वाइंट पर लेकर नगदी और सोने की तीन अंगूठी लूट लीं। पुलिस ने बदमाश की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
गुजरात निवासी संदीप जोशी पुत्र अशोक जोशी, गिरीश पटेल पुत्र रामेश्वर पटेल ने बताया कि वह टाइल्स के व्यापारी हैं। मंगलवार को व्यापार के सिलसिले में बुलंदशहर आए थे। बुधवार को स्विफ्ट कार से नोएडा जा रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे हाईवे पर आईपी स्कूल के पास चालक ओमबीर सिंह पुत्र मथुरा प्रसाद कार को साइड में खड़ी कर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने कार के आगे बाइक खड़ी कर संदीप की कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद संदीप से 20 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, गिरीश से एक सोने की अंगूठी लूट ली और फरार हो गया। पीड़ितों ने 100 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। सीओ सिकंदराबाद राघवेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाश की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ ने बताया कि कोतवाली देहात से मामले में कार्रवाई की जाएगी।