{"_id":"5785350e4f1c1bbc3813d717","slug":"34-cases-of-stamp-theft-came-to-grips","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ में आए स्टांप चोरी के 34 मामले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़ में आए स्टांप चोरी के 34 मामले
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
पैसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में स्टांप चोरी के 34 मामले पकड़ में आ गए हैं। स्टांप एवं रजिस्ट्री विभाग ने आरोपियों के खिलाफ एडीएम वित्त की कोर्ट में वाद दायर करा दिए हैं। इसी क्रम में एडीएम ने नोटिस भेजकर सुनवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व भी एडीएम वित्त एवं राजस्व ने करीब 21 लाख रुपये का जुर्माना स्टांप की चोरी करने वाले सात लोगों पर वाद लगाया था। एक बार फिर स्टांप एवं रजिस्ट्री विभाग ने राजस्व कोर्ट में स्टांप चोरी के 34 वाद दायर कराए हैं।
विज्ञापन
इनमें 50 हजार से 10 लाख रुपये तक की स्टांप चोरी के मामले हैं। एडीएम वित्त बृजेश कुमार ने बताया कि रिवेन्यू कोर्ट में स्टांप चोरी के जो वाद दायर किए गए हैं, उनकी सुनवाई शुरू कर दी गई है। साक्ष्य के आधार पर जल्द ही अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन