{"_id":"5c9fb8cebdec2213f22d2a36","slug":"31553971406-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, मौत
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, मौत
- गुमशुदगी की शिकायत करने गए परिजनों को पुलिस से मिली जानकारी
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। तहसील रोड पर ब्लॉक के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुमशुदगी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
क्षेत्र के गांव सेगा जगतपुर निवासी अतवीर सिंह (50) नगर के प्रीत विहार कॉलोनी में रहते थे। शनिवार तड़के वह मार्निंग वॉक करने के लिए ब्लॉक की तरफ गए थे। तहसील रोड पर ब्लॉक के सामने किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, काफी देर बाद अतवीर सिंह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह करीब 9 बजे परिजन गुमशुदगी की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। उनका फोटो दिखाने पर मृतक अतवीर सिंह की शिनाख्त हो पाई। हादसे में मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।