फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गंगा में डूबे एक बच्चे का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

गंगा में डूबे एक बच्चे का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबे एक बच्चे का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
विज्ञापन

डिबाई। कर्णवास में शुक्रवार दोपहर स्नान क रने के दौरान डूबे दो बच्चों में से गोताखोरों ने आठ वर्षीय गोविंद का शव शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे खोज निकाला है। जबकि दूसरे लापता छ: बर्षीय चिराग की तलाश में गोताखोर लगे हैं। राजघाट ग्राम प्रधान पति व समाजसेवी एडवोकेट ओमवीर सिंह ने बताया कि कर्णवास भूदेव आश्रम पर गोताखोरों ने आठ बर्षीय गोविंद पुत्र किशोरी लाल के शव को ढूंढ निकाला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बता दें कि अलीगढ़ निवासी तीस-चालीस लोग शुक्रवार दोपहर बस व निजी वाहनों से कर्णवास में सिद्ध पीठ कल्याणी देवी के मंदिर में दर्शन व गंगा स्नान को आये थे। बाजार घाट पर करीब दो बजे गंगा स्नान के दौरान अलीगढ़ के एडीए कालोनी निवासी दस वर्षीय सूरज तथा आठ वर्षीय गोंविंद पुत्र किशोरी लाल तथा हरदासपुर खंडेश्वर मंदिर निवासी छ: बर्षीय पंकज तीन लोग स्नान के दौरान गहरे जल में चले गए। बच्चों का शोर सुनकर परिजनों ने शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गये। पहुंचे गोताखोरों बचाव कार्य को गंगा में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में गोताखोरों ने दस वर्षीय सूरज को डूबने से बचा लिया। परंतु आठ वर्षीय गोविंद तथा छह वर्षीय चिराग गहरे जल में चले जाने से खोज जारी रही। घटना की जानकारी पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, लेखपाल, कोतवाली निरीक्षक योगेंद्र सिंह पुलिस बल गंगा तट पर पहुंच गये थे। स्टीमर, नाव सहित एक दर्जन गोताखोर दोनों डूबे युवकों की तलाश में जुटे रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed