फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चेकिंग के दौरान दंपति से दो किलो गांजा बरामद

चेकिंग के दौरान दंपति से दो किलो गांजा बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
दंपत्ति से दो किलो गांजा बरामद
विज्ञापन

शिकारपुर । कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दंपत्ति से दो किलों गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को कोतवाली पुलिस के एसआई सुभाष राजपूत व मेजर सिंह विर्क सिपाही कमलेश बाबू और महिला सिपाही राधा के साथ भटौला रोड के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी वहीं से बाइक सवार दंपत्ति कहीं जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वो भागने लगे। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम चंद्रपाल पुत्र मुंशीलाल व रानी पत्नी चंद्रपाल निवासी गंागरौल पुलिस चौकी चोला थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर बताया। कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed