{"_id":"598b4b584f1c1b77268b4761","slug":"31502301016-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं समेत पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं समेत पांच घायल
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं समेत पांच घायल
- घायलों को भेजा अस्पताल, ट्रक लेकर भागा चालक
खुर्जा। हाईवे स्थित गांव मीरपुर के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। पीड़ितों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
मंगलवार सुबह जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर कस्बा निवासी राहिल अपने परिवार के साथ कार लेकर अलीगढ़ जा रहा था। मीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद कार सवारों में चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। हादसे में घायल राहिल, पत्नी शबाना, भाभी असलमी तथा फुरकान और समर को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित राहिल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।