फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   270 tanks and 60 hand pumps capture

270 तालाब और 60 हैंडपंपों पर कब्जा

Thu, 26 May 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 26 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
270 tanks and 60 hand pumps capture
तालाब पर कब्जा - फोटो : अमर उजाला

दबंगों का कब्जा होने से जनपद के 270 तालाबों का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। वहीं, 60 हैंडपंपों पर भी अवैध कब्जा होने से गांववासियों को पीने के साफ पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। तालाबों पर कब्जा होने से गांवों में भी पानी का स्तर गिरने के साथ पशु-पक्षिओं को भी फजीहत झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन


इसके बावजूद प्रशासन कार्रवाई की जगह हाथ पर हाथ धरे बैठा है। जनपद में 951 गांवों में ग्राम्य विकास विभाग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 700 तालाब हैं। अतिक्रमण के चलते 700 में से 270 तालाबों की जमीन सिकुड़ गई है। पानी की मात्रा न के बराबर होने से तालाबों का वजूद लगभग खत्म हो गया है।
विज्ञापन


बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा, स्याना, डिबाई, शिकारपुर, अनूपशहर, ऊंचागांव, लखावटी, बीबीनगर, गुलावठी, दानपुर, अरनिया, पहासू, अगौता आदि क्षेत्रों में दबंगों ने तालाब और हैंडपंपों पर कब्जा किया हुआ है। जिला प्रशासन के आदेश पर अभियान चलाकर तालाबों से कब्जा हटवा दिया जाता है, लेकिन मॉनीटरिंग नहीं होने से फिर से दबंगों का कब्जा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नगर के इस्लामाबाद क्षेत्र में हैंडपंप पर सबमर्सिबल फिट कर दबंगों ने एकाधिकार कर लिया है। नरसलघाट, चांदपुर, काली नदी क्षेत्र और स्याना रोड आदि पर दबंगों ने हैंडपंपों पर कब्जा किया हुआ है। जलनिगम के अधिकारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं।


इस बाबत एडीएम वित्त आरके सिंह का कहना है कि जल निगम के अफसरों को समय-समय पर सख्त हिदायत दी जाती है। फिर मामले की जांच कराकर तालाबों और हैंडपंपों को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed