{"_id":"5cc89bb8bdec22078a1fb1eb","slug":"201556650936-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 11 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 11 लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 11 लोग घायल
सिकंदराबाद। कहासुनी को लेकर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
नगर के मोहल्ला छासियावाड़ा निवासी शीला पत्नी विनोद ने बताया कि मोहल्ले निवासी युवक उनसे रंजिश रखते हैं। मंगलवार की सुबह उक्त लोग कहासुनी करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उनके लाठी, डंडों, लोहे की रॉड से मारपीट की। मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उनकी जान बचाई। बताया कि मारपीट में वह उसका बेटा रवि, बेटी शिवांगी, बादल पुत्र बाबू घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट करने और मारपीट में परिवार की एक महिला के घायल होने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोमवार की देर शाम औद्योगिक क्षेत्र के गांव तिल की मढैया में किसी बात को लेकर एक ही परिवार के लोगों में आपस में मारपीट में हो गई। मारपीट में दोनों ओर से करीब आधा दर्ज घायल हो गए। दोनों पक्षों का आपसी सहमति से समझौता होने पर किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।