फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन


बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक होटल में खुर्जा क्षेत्र की एक युवती को धोखे से बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के विरोध पर आरोपी युवक व उसके दो भाइयों ने मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसे बीते दिनों खुर्जा क्षेत्र के मोहल्ला राधा कृष्ण क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फोन पर मेसेज कर कोतवाली देहात के एक होटल में बुलाया था। आरोपी युवक ने होटल में पीड़िता को नशीला पदार्थ खिला दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इस बाबत विरोध किया तो आरोप है कि आरोपी युवक ने अपने दो भाइयों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली देहात प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शहजान, इसराइल एवं रिहान पुत्र मकसद निवासी राधाकृष्ण, खुर्जा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता के द्वारा पूर्व में भी आरोपी पक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया जा चुका है। उक्त मामले में आरोपी युवक जेल गया था। साथ ही जेल से छूटने के बाद दोनों के बीच फिर से मुलाकात शुरू हो गई थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed