{"_id":"5bb269f8867a554f1c0ee8b4","slug":"201538419192-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद-गुलावठी मार्ग स्थित रामलालगढ़ी में रविवार रात कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने कार्रवाई और गांव के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए दो घंटे सिकंदराबाद-गुलावठी रोड पर जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरालालगढ़ी निवासी जीत सिंह उर्फ जीतू ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे उनका बेटा सोंटी (26) खेत से घर लौट रहा था। तभी सिकंदराबाद-गुलावठी मार्ग स्थित रामलालगढ़ी में तेज रफ्तार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल सोंटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। सोंटी की मौत की मौत खबर सुनकर आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई, गांव में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर सिकंदराबाद-गुलावठी मार्ग पर जाम लगा दिया। यातायात को अवरूद्ध करने के लिए जाम लगा रहे लोगों ने रोड पर खाली बोरे डालकर उसमें आम लगा दी। जाम की सूचना पर कोतवाल अवनीश कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे लोगों की फोन पर संबंधित अधिकारी से वार्ता कराई। अधिकारी की ओर से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने डायवर्ट किया रूट
सिकंदराबाद। जाम के चलते सिकंदराबाद-गुलावठी रोड पर दोनों ओर वाहनों की करीब एक किमी. लंबी कतार लग गई। जाम से निपटने के लिए पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। सिकंदराबाद की ओर से जाने वाले वाहनों को गुलावठी फ्लाई ओवर से हाइवे-91 से निकाला गया। सिकंदराबाद से गुलावठी जाने वाले वाहन चालकों को वाया बुलंदशहर जाना पड़ा। वहीं गुलावठी की ओर से आने वाले वाहनों को वाया बुलंदशहर निकाला गया। ब्यूरो